वोटर लिस्ट में यहां देखें अपना नाम, साथ में कर सकते हैं यह भी काम...

मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (23:18 IST)
नई दिल्ली। जब भी चुनाव आते हैं तो उसके पूर्व मतदाता सूची अपडेट होती है। कई बार इस सूची में आपका नाम हट जाता है या गलत फोटो चस्पा हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप इलेक्टोरल सर्च डॉट इन पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। 
 
 
वोटर लिस्ट में अपना नाम, मतदान केन्द्र, भाग संख्या, क्रमांक आदि की जानकारी देखने के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं, इस लिंक के माध्यम से आप अपना विवरण या मतदाता परिचय पत्र के अस्पष्ट फोटो को भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
 
इसके साथ ही आप मानचित्र पर मतदान केन्‍द्र की अवस्थिति जान सकते हैं। साथ ही मतदाता जानकारी पर्ची प्रिंट कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचक नामावली में पंजीयन, संशोधन, विलोपन और पते के परिवर्तन के लिए आवेदन भी किया जा सकता है। 
 
इस वेबसाइट पर जाकर आप बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) निर्वाचक रजिस्‍ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को जान सकते हैं। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारियों तथा मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पदधारियों के बारे में भी जान सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी