इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान, 2025 के बाद भारत का हिस्सा बन जाएगा पाकिस्तान

रविवार, 17 मार्च 2019 (10:11 IST)
मुंबई। आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कश्मीर मसले पर आयोजित एक सभा के दौरान कहा है कि साल 2025 के बाद पाकिस्तान भारत का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आप लिखकर ले लीजिए, 5-7 साल बाद आप कहीं कराची, लाहौर, रावलपिंडी और सियालकोट में मकान खरीदेंगे और वहां आपको बिजनेस करने का मौका मिलेगा।
 
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, इंद्रेश कुमार ने कहा, '1947 के पहले पाकिस्तान नहीं था। लोग ये कहते हैं 1945 के पहले वो हिंदुस्तान था। 25 के बाद फिर से वो हिंदुस्तान होने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 'अखंड भारत' का सपना जल्दी ही पूरा होगा। 
 
विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि देश को धोखा देने वालों के खिलाफ कानून लाना चाहिए। सेना की तारीफ करते-करते वे सबूत मांगने लगते हैं। मोदी का विरोध करते-करते आई लव यू पाकिस्तान कहने लगते हैं। वे चाहे जेएनयू में पढ़ें या फिर महाराष्ट्र में, देश को नया कानून लाना है।
 
उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन जैसा भारतीय यूनियन ऑफ़ अखंड भारत जन्म लेने के रास्ते पर जा सकता है। ढ़ाका में हमने अपने हाथ से सरकार बनाई है।
 
इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने पहली बार कश्मीर पर टफ लाइन दी है। क्योंकि, सेना राजनीतिक इच्छाशक्ति पर काम करती है इसलिए हम ये सपना लेकर बैठे हैं कि लाहौर जाकर बैठेंगे और कैलाश मानसरोवर जाने के लिए इजाजत चीन से नहीं लेनी पड़ेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी