Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें कि क्या हैं आपके नगरों में कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 7 जून 2024 (09:17 IST)
Petrol Diesel Prices: एनडीए (NDA) के नेतृत्व में देश में अगले हफ्ते तक नई सरकार का गठन होने जा रहा है। इस नई सरकार से लोगों को उम्मीद रहेगी कि पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में नरमी आए। देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल (crude oil) की कीमतों पर निर्भर करती हैं। क्रूड ऑइल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारत में ईंधन की कीमतों में बदलाव होता है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कि आपके नगर में क्या हैं ताजा भाव
 
भारतीय तेल कंपनियों ने 7 जून 2024 (शुक्रवार) के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। तेल कंपनियों ने लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी और इसके बाद से देश के सभी शहरों में इनके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी सभी शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव।
 
देश के प्रमख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में 100.98 तो डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: चुनाव परिणाम बाद क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें नई कीमतें
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.81 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92.03 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर भाव बिक रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by : Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी