Madhya Pradesh Political Crisis : CM कमलनाथ का बड़ा बयान, सदन में साबित करेंगे बहुमत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 10 मार्च 2020 (23:02 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच रात में विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। जो लोग गए हैं, वह हमारे संपर्क में हैं। हम सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे। विधायक दल की बैठक में 90 कांग्रेसी और 4 निर्दलीय विधायक शामिल थे। मध्य प्रदेश के सियासी संकट से जुड़ी पल-पल की जानकारी...

- दिल्ली जाने के लिए भाजपा विधायक एयरपोर्ट पहुंचे 
- विश्वास सारंग और गोपाल भार्गव सभी विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं
- विधायकों को ले जाने के लिए दिल्ली से फ्लाइट भोपाल पहुंची
- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी दिल्ली जाएंगे
- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे 
 
- सिंधिया समर्थकों से बातचीत करने के लिए सज्जन सिंह वर्मा विशेष विमान से बेंगलुरु रवाना 
- कांग्रेस के सभी विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ में विशेष विमान से ले जाया जाएगा
- कांग्रेस विधायकों के साथ मध्य प्रदेश के चारों निर्दलीय विधायक भी जाएंगे 
- एकजुटता दिखाने के लिए सभी कांग्रेस विधायकों ने कमलनाथ से मांग की थी
 
- भाजपा विधायक दल की बैठक खत्म, पार्टी ने नई रणनीति बनाई
- भाजपा के सभी विधायक 4 बसों में भरकर एयरपोर्ट रवाना
- दिल्ली से हरियाणा जाएंगे मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक
- दिल्ली जाने वाले विमान में कई भाजपा के रणनीतिकार भी होंगे
- 12 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा की सदस्यता भोपाल में ग्रहण करेंगे
- भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक
- बैठक में पहुंचे 94 विधायक, अधिकांश विधायकों ने इस्तीफा देने से किया इनकार
- कांग्रेस के 3 दर्जन से ज्यादा विधायकों ने मध्यावधि चुनाव में जाने से मना किया 
- कांग्रेसी विधायकों ने कहा संघर्ष करेंगे सदन से लेकर सड़क तक, इस्तीफा देने राजी नहीं
 
- भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कमलनाथ का आव्हान
- कमलनाथ ने कहा सब कुछ खत्म नहीं हुआ, हम हार नहीं मानेंगे
- कमलनाथ ने विधायकों से कहा, सभी मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहे
- सीएम हाउस की बैठक में कांग्रेस के 90 और 4 निर्दलीय विधायक मौजूद रहे
- बैठक से बसपा और सभा विधायकों ने दूरी बनाई
 
- भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू 
- भाजपा की बैठक में भाजपा सांसद भी मौजूद

- ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा में शामिल नहीं होंगे 
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई
- बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान सिंधिया के आवास पर तैनात
- भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सिंधिया पर हुई चर्चा
 
- भोपाल में भाजपा मुख्यालय पर जमकर जश्न मना, सत्ता की सुगंध आई 
- शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, गोपाल भार्गव होंगे विधायक दल के नेता
-कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा, फ्लोर पर साबित करेंगे बहुमत 
 
- दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की महत्वपूर्ण बैठक
- बैठक के लिए अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी पहुंचे 
- प्रधानमंत्री की अगवानी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने हाथ मिलाकर की
- सीईसी की बैठक में राज्यसभा उम्मीद्वारों की चर्चा हो रही है
- 13 मार्च तक राज्यसभा के लिए भरने की अंतिम तिथि है
- बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर चर्चा होने के साथ निर्णय भी होगा
 
- भोपाल में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे लेकर भाजपा नेता स्पीकर से मिले 
- भाजपा नेता विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर जाकर इस्तीफे की कॉपी सौंपी
- विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा, नियमानुसार ही कार्रवाई करूंगा 
- दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा से मिले
- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सक्रिय हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया
- दिल्ली में सिंधिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‍डा से मुलाकात की

भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक कुछ देर बाद 
कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायकों का पहुंचना जारी
मौजूदा हालातों पर विधायकों को जानकारी देंगे कमलनाथ 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल से 6 मंत्रियों को हटाने की सिफारिश की
 
- 12 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया आएंगे भोपाल
- बड़ी संख्या में समर्थक प्रदेश भर से जमा होंगे भोपाल में

- पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह विशेष विमान से बेंगलुरु से पहुंचे भोपाल
- सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे लेकर भोपाल पहुंचे भूपेंद्र सिंह 
- भूपेंद्र सिंह का दावा है कि कांग्रेस के 30 विधायक इस्तीफें देंगे 
- एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री विश्वास सारंग से की मुलाकात
 
- सिंधिया के समर्थन में सागर जिला युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत छोटू सिलाकारी ने कांग्रेस छोड़ी
- यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने 200 कार्यकर्ताओं के साथ दिया इस्तीफा
- यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुज जैन ने 200 कार्यकर्ताओं के साथ दिया जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा

- कांग्रेस विधायक एदल सिंह कसाना ने दिया इस्तीफा
- ऑपरेशन लोटस एपिसोड की अहम कड़ी पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह बड़ी खबर के साथ विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। वे बेंगलुरु से निकल चुके हैं और शाम 4 बजे तक राजाभोज एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक वे सिंधिया समर्थक विधायकों के इस्तीफे लेकर पहुंच रहे हैं।
- सपा विधायक राजेश शुक्ला और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा को लेकर शिवराज के घर पहुंचे संजय पाठक।
- अशोक गेहलोत का बड़ा बयान, सिंधिया ने लोगों के भरोसे और विचारधारा के साथ विश्वासघात किया।
- दिल्ली में ओबेरॉय होटल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया।
- सिंधिया समर्थक विधायकों ने कर्नाटक के डीजीपी से सुरक्षा मांगी।
- लक्ष्मण सिंह ने कहा- जो भी कुछ हुआ, उसे होने दो। हमें विपक्ष में बैठने के लिए तैयार होना चाहिए। भविष्य में कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी।
- सत्यनारायण पटेल ने भी इस्तीफा दिया। पटेल ने कहा- कांग्रेस द्वारा ज्योतिरादित्य की अनदेखी से दु:खी हूं।
- जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंदसौर संदीपसिंह राठौड़ ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया।
- सिंधिया समर्थक मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने दिया इस्तीफ़ा।
- सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में भगदड़, अब तक 21 विधायकों का इस्तीफा
- भोपाल में पीसीसी के बाहर सिंधिया का पुतला एनएसयूआई ने फूंका।
 
- ज्योतिरादित्य के BJP में शामिल होने पर यशोधराराजे सिंधिया ने कहा- राजमाता के रक्त ने लिया राष्ट्रहित में फैसला, साथ चलेंगे, नया देश गढ़ेंगे, अब मिट गया हर फासला। ज्योतिरादित्य द्वारा कांग्रेस छोड़ने के साहसिक कदम का मैं आत्मीय स्वागत करती हूं।
- मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी सिंधिया समर्थक मंत्रियों को किया बर्खास्त
- कमलनाथ ने इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी को मंत्रिमंडल से हटाया।
‍- बिसाहूलाल भाजपा में शामिल हुए। बिसाहूलाल ने कहा- मुझे प्रताडि़त किया गया।
- कांग्रेस के बागी विधायक बिसाहूलाल का बयान, हमने अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ी।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे का असर। प्रदेश भर के सिंधिया समर्थक दे रहे हैं कांग्रेस से इस्तीफा।
- जबलपुर में सिंधिया समर्थक ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा।
- मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार माने जाने वाले कांग्रेस के 14 विधायकों ने मंगलवार को राज्य के राज्यपाल को अपने इस्तीफे भेज दिए।
- विधानसभा के मौजूदा सियासी समीकरण को देखे तो विधानसभा में अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 100 है जबकि उसका निर्दलीय और बसपा और सपा के साथ 7 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है।
- विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 107 है।
- कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।
- सिंधिया के साथ शुरू हुई इंदौर में भी बगावत। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भी दिया इस्तीफा। पिछले डेढ़ साल से पार्टी से चल रहे थे नाराज। कई बार लगा चुके थे उपेक्षा के आरोप।
- बेंगलुरु में मौजूद 19 कांग्रेस विधायकों ने भी दिया इस्तीफा।
- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान, नहीं बन पाएंगी मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
- सिंधिया के इस्तीफे पर 9 मार्च की तारीख।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
- कांग्रेस सरकार अब महज 2-3 घंटे की, सिंधिया जी का BJP में स्वागत- संजय पाठक
- दिग्विजय का बड़ा बयान, भाजपा कमलनाथ से घबराई हुई है।

- कांग्रेस सरकार अब महज 2-3 घंटे की, सिंधिया जी का BJP में स्वागत - संजय पाठ
- दिग्विजय का बड़ा बयान, भाजपा कमलनाथ से घबराई हुई है। 
- नरेंद्र मोदी से मिलकर अमित शाह और सिंधिया साथ बाहर निकले। 
- कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 25 विधायक गायब रहने की आशंका। मालवा निमाड़ के कुछ विधायक आज सुबह गुजरात के रास्ते दिल्ली रवाना।
- तेज़ी से बदलते हालात के मद्देनजर आज शाम को विधायक दल की बैठक के बाद इस्तीफा भी दे सकते हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ। विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर सकते हैं मुख्यमंत्री।
- लंबे चले सियासी खींचतान के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस को अलविदा कहने के मोड़ पर पहुंच गए हैं।
- सिंधिया ने मंगलवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की।
- कयास लगाए जा रहे हैं कि सिंधिया कुछ ही देर में कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। उनके साथ 19 विधायकों के भी इस्तीफा देने की खबर है। वे आज शाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
- विधानसभा के मौजूदा सियासी समीकरण को देखे तो विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 114 है जबकि उसका निर्दलीय और बसपा और सपा के साथ 7 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। जबकि विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 107 है।
- ऐसे में अगर कांग्रेस में सिंधिया समर्थक अपना इस्तीफा देंगे कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी और उसको अपना बहुमत साबित करना होगा।  
- भोपाल में भाजपा विधायक दल की बैठक। विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी बैठक में शामिल। 
- भाजपा सिंधिया को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाएगी और वे कल अपना पर्दा भी दाखिल करेंगे। 
- सोमवार देर रात मंत्रिमंडल की बैठक में 20 मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफे सौंपने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा मंगलवार सुबह को दिल्ली से वापस भोपाल पहुंचे हैं।
- भोपाल में मंगलवार को सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के विधायक दल की बैठक होने वाली है।
- भोपाल हवाई अड्डे पर बड़ी तादाद में उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौहान और मिश्रा का स्वागत किया।
- चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में होली के मौके पर प्रदेश के लोगों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार पर संकट के सवाल पर कहा, 'यह कांग्रेस पार्टी का आतंरिक झगड़ा है।'
- भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर में होगी जबकि कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई है।
 
- चौहान ने एक ट्वीट में कहा, 'यह कांग्रेस का आतंरिक मामला है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। हमने पहले दिन ही कहा था कि हमें सरकार को गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'
- इसके साथ ही उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया को याद करते हुए ट्वीट किया, 'मध्य प्रदेश के लोकप्रिय जननेता दिवंगत माधवराव सिंधिया जी के जन्मदिवस पर नमन।'
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी एक ट्वीट किया, 'कैलाशवासी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिन्धिया जी की जयंती पर शत् शत् नमन..! परमश्रद्धेय सिंधिया जी की वैचारिक उच्चता, राजनैतिक विद्वता, सर्वोच्च नैतिकता एवं कांग्रेस के लिये प्रतिबद्धता आज भी भारतीय राजनीति के मील के पत्थर हैं, और सदा रहेंगे।...शत् शत् नमन।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी