मोदी ने रामविलास पासवान को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सोमवार, 5 जुलाई 2021 (10:29 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रहे रामविलास पासवान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा का 2 दिवसीय मानसून सत्र आज से, ये 3 प्रस्‍ताव हो सकते हैं पास
 
मोदी ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा कि आज मेरे मित्र दिवंगत रामविलास पासवानजी की जयंती है। मुझे उनकी कमी महसूस होती है। वे देश के सबसे अनुभवी सांसद और प्रशासक थे। जनसेवा में उनका योगदान तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के सशक्तीकरण का काम हमेशा याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पासवान ने मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री के रूप में काम किया था।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी