नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Lieutenant General Manoj Mukund Narwane) सेना के नए प्रमुख होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे वर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।