नौशेरा में पाक गोलीबारी, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (13:11 IST)
जम्मू। पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सोमवार रात को अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तान सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीमा रेखा के समीप रात 9 बजकर 15 मिनट पर छोटे हथियारों और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लघंन किया।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रही है। (वार्ता)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी