अबू आजमी को भारी पड़ी औरंगजेब की तारीफ, महाराष्ट्र में शिवसेना भड़की, केस दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 4 मार्च 2025 (09:25 IST)
SP विधायक अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ करना महंगा पड गया है। महाराष्ट्र में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र की जनता भी आजमी के बयान का विरोध कर रही है। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने अबू आजमी के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन मामला दर्ज कराया है। शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने सपा विधायक अबू आज़मी के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 299, 302, 356(1) और 356(2) के तहत मामला दर्ज कराया है। नरेश म्हस्के ने आरोप लगाया कि मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली अबू आजमी की टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें कि अबू आजमी ने पहली बार औरंगजेब की तारीफ नहीं की है, बल्कि पहले भी वह उनकी प्रशंसा करते रहे हैं। साल 2023 में उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

क्या कहा था अबू आजमी ने : सपा सांसद अबू आजमी ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सारा गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए, औरंगजेब क्रूर नहीं था। मैंने औरंगजेब के बारे में जितना पढ़ा है, उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया, उसका शासन बर्मा (वर्तमान म्यांमार) तक फैला हुआ था। उस समय देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान प्रशासक थे, उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे। आजमी का ये बयान छावा मूवी को लेकर सामने आया है। जिस पर विवाद छिड़ गया है।
Edited By: Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी