राष्ट्रपति मुर्मू को मिला नया मतदाता पहचान पत्र

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2023 (15:02 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने उनका नया मतदाता पहचान पत्र सौंपा।
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनका मतदाता पहचान पत्र सौंपा।'
 
 
मूल रूप से ओडिशा की निवासी मुर्मू ने पिछले साल 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख