लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर जमकर बोला हमला

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (21:19 IST)
लखनऊ। 3 दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है, इसलिए हम लोकतंत्र और यहां की जनता के पक्ष में खड़े होने के लिए आए हैं।

प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों को लेकर प्रियंका ने सवाल किया कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की दूसरी लहर में चुनाव कराए गए। उस समय कई लोग कोरोना से संक्रमित हो गए और इस बीच कई लोगों की जान भी चली गई।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा कराई गई। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कुछ घंटे मौन धरना पर भी बैठी रहीं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी