कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल बोले, खतरे में अंबेडकर का संविधान

गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (10:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है।
 
राहुल गांधी ने पार्टी के 133 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ फायदा दिखता है और इसके लिए वह झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं करती है।
 
उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान पर कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था उस पर आज खतरा मंडराने लग गया है।
 
गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और इस लड़ाई को वह आगे भी जारी रखेगी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी