विवाद के बाद झुका SBI, प्रेग्‍नेंट महिलाओं को नौकरी के लिए बदला नियम

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (20:28 IST)
देश के सार्वजानिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रेग्नेंट महिला कैंडिडेट्स के लिए भर्ती नियमों को लेकर विवाद के बाद अपना सर्कुलर वापस ले लिया है। गौरतलब है कि बैंक ने प्रेग्नेंट महिला कैंडिडेट्स के लिए भर्ती नियमों में बदलाव करने वाला एक सर्कुलर जारी किया था।

खबरों के अनुसार, एसबीआई ने प्रेग्नेंट महिला कैंडिडेट्स के लिए भर्ती नियमों में बदलाव को लेकर विवाद पर इस सर्कुलर को वापस ले लिया है। हालांकि बैंक ने सफाई दी कि इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के लिए सर्विस के लिए बने पुराने नियमों की स्पष्ट व्याख्या करना था।

उल्‍लेखनीय है कि बैंक आगामी 1 फरवरी से अपने कस्टमर्स के लिए भी नया नियम लेकर आने वाला है। इसमें पैसे ट्रांसफर करना महंगा पड़ने वाला है। बैंक ने ट्रांजैक्शन में एक नया स्लैब शामिल किया है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख