MP : शिवराज को कृषि, ज्योतिरादित्य को दूरसंचार, सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 10 जून 2024 (20:45 IST)
मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद आज मंत्रियों को मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को  शिवराज सिंह चौहान कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्रालय दिया गया। पिछली मोदी सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्री थे। 
धार से सांसद सावित्रि ठाकुर को महिला एवं बाल विकास का राज्यमंत्री बनाया गया। मंत्रालय मिलते ही शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आए गए।

शिवराज सिंह ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक बुलाई। शिवराज सिंह ने विदिशा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। जीत का  उनकायह रिकॉर्ड देश में तीसरे नंबर पर रहा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी