सर गंगाराम अस्पताल के प्रशासन की ओर से बताया गया था कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा रूटीन चेकअप भी होना था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी नियमित जांच की गई। वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं। आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति अपने अभिभाषण के अंत में बहुत थक गई थीं। पुअर लेडी, मुझे उनके बारे में काफी बुरा लगा।