वरुण गांधी का केंद्र पर निशाना, किसानों की पीड़ा समझने के लिए उनकी सुन भी लीजिए 'सरकार'

सोमवार, 1 नवंबर 2021 (21:27 IST)
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने देश में बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई और किसानों की पीड़ा जैसे मुद्दों पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वरुण गांधी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और महकमा बंदरबांट करके किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि किसानों की पीड़ा समझने के लिए उनकी अब तो सुन भी लीजिए।

खबरों के अनुसार, सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की पीड़ा को समझने के लिए बोलने से ज्यादा उनकी बात सुनना जरूरी है। वरुण ने साफतौर पर कहा कि वे सरकार के सामने ऐसे मामलों में गिड़गिड़ाने वाले नहीं हैं, बल्कि खुद कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वरुण गांधी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा, न तो किसानों का धान खरीदा जा रहा है और न ही गन्ने का वाजिब मूल्य मिल रहा है।

वरुण ने कहा कि किसानों को परेशान करने के लिए क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मचारी धान में नमी की बात कहकर किसानों का धान नहीं खरीदता है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों के मामले में भी उन्होंने खुलकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का विरोध किया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी