अमेरिका में जयशंकर को क्यों याद आए राजीव गांधी और मनमोहन सिंह

रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (10:36 IST)
S Jaishanker in USA : विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों 9 दिवसीय अमेरिका दौरे पर है। यहां उन्होंने राजीव गांधी के 1985 और मनमोहन सिंह के 2005 के अमेरिकी दौरे को याद किया।
 
जयशंकर ने वॉशिंगटन में कहा कि कि लोग 1985 में राजीव गांधी की अमेरिकी यात्रा को याद करते हैं। उस समय में मैं अमेरिका में था। 2005 में जब मनमोहन सिंह का दौरा हुआ था तब भी मैं अमेरिका में मौजूद था। लोग पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा को भी याद करते हैं। लेकिन ये अलग था।
 
उन्होंने कहा कि अगर मुझसे पूछेंगे कि क्या बदला है तो मैं कहूंगा कि पहले हम अमेरिका से सौदा किया करते थे लेकिन अब दोनों देश मिल कर काम करते हैं।
 

VIDEO | "People remember Rajiv Gandhi's visit (to US) in 1985, I was here at that time. People remember Dr Manmohan Singh's visit in 2005 when the nuclear deal happened, I was there too. People remember PM Modi's visit. But I have to say that this one was different, it was… pic.twitter.com/kEwlrPnaGd

— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2023
एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंध अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उन्हें एक अलग स्तर तक लेकर जाएगी। ये द्विपक्षीय संबंध चंद्रयान की तरह चांद पर और उससे भी परे पहुंचेंगे।
 
उन्होंने कहा कि जी20 की सफलता अमेरिका के सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकती थी। उन्होंने कहा कि जब चीजें अच्छी होती हैं, तो हमेशा मेजबान को इसका श्रेय मिलता है। यह उचित भी है, लेकिन यदि जी20 के सभी सदस्य देश इस आयोजन की सफलता के लिए काम नहीं करते, तो यह संभव नहीं था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी