महिला कर्मचारियों को 10 दिन की ‘पीरियड लीव’ देगी जोमैटो

रविवार, 9 अगस्त 2020 (07:29 IST)
नई दिल्ली। खान-पान संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी जोमैटो ने शनिवार को कहा कि वह महिला कर्मचारियों को 10 दिन का ‘माहवारी अवकाश’ (पीरियड लीव) देगी। कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य संगठन में अधिक समावेशी कार्यसंस्कृति बनाना है।

जोमैटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘जोमेटो में हम विश्वास, सच्चाई और स्वीकृति की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं। आज से, जोमेटो में सभी महिलाएं (ट्रांसजेंडर लोगों सहित) एक साल में 10 दिन तक का मासिक-धर्म अवकाश ले सकती हैं।‘

उन्होंने कहा कि इस अवकाश के लिए आवेदन करने को लेकर कोई शर्म या कलंक वाली बात नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा पुरुष कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई है कि किसी महिला कर्मचारी को ये अवकाश लेने में असहज महसूस नहीं होना चाहिए। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी