रांची में स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (11:18 IST)
school bus overturn : रांची में शनिवार सुबह एक स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस मण्डार में सेंट मारिया स्कूल से करीब 100 मीटर दूर एक मोड़ पर पलट गई। बस में 30 बच्चे सवार थे। मण्डार पुलिस थाने के प्रभारी राहुल ने कहा कि स्कूल के करीब 15 बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीकी मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: उत्तराखंड में बेकाबू हुई जंगल की आग, नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंचीं लपटें
 
उन्होंने बताया कि एक बच्चे के सिर में चोट आई है, उसका सीटी स्कैन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी सभी बच्चे ठीक हैं। राहुल ने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी