Amritsar crime News : शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद की रविवार को छेहरटा इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हरजिंदर सिंह जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर दो के पार्षद थे। सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पार्षद की हत्या में शामिल 3 लोगों की पहचान कर ली है। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि पार्षद को धमकीभरे फोन कॉल मिल रहे थे जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
अधिकारी ने बताया कि सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि पार्षद को धमकी भरे फोन कॉल मिल रहे थे जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया था, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने पार्षद की हत्या में शामिल तीन लोगों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान गोपी, अमित और करण किरा के रूप में हुई है और ये सभी जंडियाला गुरु के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह बहमन की दिनदहाड़े निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। (भाषा)
dited By : Chetan Gour