दिल्ली : एक ही परिवार के 3 सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या, बेटे को किया घायल

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (09:36 IST)
नई दिल्ली। राजधानी के वसंत कुंज में एक ही परिवार के 3 लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तड़के इस घटना की पुलिस को जानकारी मिली।
 
हमलावरों ने पति, पत्नी और बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी जबकि बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना वसंत कुंज के किशनगढ़ इलाके की है।
 
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्या का मकसद क्या है? (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी