महाराष्ट्र के रत्नागिरी में भूकंप के झटके

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (15:43 IST)
रत्नागिरि। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
 
सूत्रों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। यह भूकंप सुबह पांच बजे के आसपास आया है। यह जमीन सतह से 21 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। रत्नागिरि के अलावा पास के सांगली जिले में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
 
भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। (वार्ता)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी