ED का दावा, छत्तीसगढ़ में कोयला ढुलाई पर अवैध रूप से कर वसूल रहे हैं नेता और नौकरशाह, 2-3 करोड़ रोज का कलेक्शन

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (08:45 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कोयला ढुलाई में बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है, जिसके तहत नेताओं, अधिकारियों और अन्य लोगों का एक समूह कथित तौर पर अवैध कर वसूली की समानांतर प्रणाली चला कर प्रतिदिन लगभग 2-3 करोड़ रुपए अर्जित कर रहा है।
 
संघीय जांच एजेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में कई जगह छापे मारने के बाद बृहस्पतिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी समीर विश्नोई और दो अन्य को गिरफ्तार किया था। राज्य की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने उन्हें 21 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।
 
ईडी ने कहा कि 2009 बैच के आईएएस अधिकारी विश्नोई और उनकी पत्नी के पास से 47 लाख रुपए की 'बेहिसाब' नकदी और 4 किलोग्राम सोने के आभूषण मिले।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख