झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, एक ही शहर से पांचों टॉपर्स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (12:49 IST)
Jharkhand board 10th results : झारखंड बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति पहले और सना संजोरी दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा है। इतना ही नहीं पांचों टॉपर्स हजारीबाग से हैं।
 
झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। परीक्षा में इस साल कुल 91% लड़कियां जबकि 89.70% लड़के पास हुए हैं।
 
झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 06 फरवरी से 26 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी। इसमें 4 लाख 21 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स पास हो गए। परीक्षा परिणाम जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर देखे जा सकते हैं।
 
अगर आप SMS के जरिए रिजल्ट जानना चाहते हैं तो इसके लिए अपने मोबाइल पर JHA10 लिखे और रोल नंबर टाइप करें। इसके बाद मैसेज को 567675 पर भेज दें।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी