उद्धव ने कहा कि न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। मुंबई को पीओके बताया। ऐसी तस्वीर पेश कर रहे हैं जैसे हर जगह ड्रग एडिक्ट हैं। हम गांजा नहीं, तुलसी उगाते हैं। गांजे के खेत आपके राज्य में हैं।
कंगना रनौत ने ट्वीट कर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आपको अपने मुख्यमंत्री होने पर शर्म आनी चाहिए। एक लोकसेवक होने के नाते आप तुच्छ झगड़ों में पड़े हुए हैं। आप अपने से असहमत होने वाले लोगों के खिलाफ शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं जिसे आपने गंदी राजनीति करके हासिल की है। शर्म आना चाहिए।
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है, यहां अधिकतम मंदिर है और क्राइम रेट जीरो है। हां हिमाचल की भूमि बहुत उपजाऊ है, जहां सेब, कीवी, अनार, स्ट्रॉबेरी उगाता है और यहां कुछ भी उग सकता है।
कंगना ने कहा कि आपके जैसे नेता जिन्हें इस राज्य (हिमाचल प्रदेश) के बारे में ऐसी प्रतिशोध वाली, छोटी और बीमार सोच वाली जानकारी है, जो कि भगवान शिव और मां पार्वती का निवास स्थान है, जहां मार्कंडेय, मनु ऋषि और पांडव जैसे महान ऋषियों ने निर्वासन का काफी समय बिताया।