महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव परिणाम : जलगांव में भाजपा की बड़ी जीत, सांगली में कड़ा मुकाबला

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (14:46 IST)
महाराष्ट्र के सांगली और जलगांव महानगर पालिका के लिए शुक्रवार को मतगणना जारी है। अब तक हुई मतगणना के अनुसार सांगली में भाजपा और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है जबकि जलगांव में बीजेपी रिकॉर्ड तोड़ जीत की तरफ बढ़ रही है।
 
सांगली में भाजपा 26, एनसीपी 11 और कांग्रेस 9 पर आगे हैं। जबकि जलगांव में 57 पर भाजपा, शिवसेना 15 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे हैं। 
 
दोनों जगहों पर 153 सीटों पर 754 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। सांगली में 78 और जलगांव में 75 सीटों के लिए मतदान हुआ है। 
 
इन चुनावों में महाराष्ट्र में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन किया था। वहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी