रॉबर्ट वाड्रा को राहत, 16 फरवरी तक अग्रिम जमानत

शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (14:23 IST)
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी। हालांकि उन्हें 6 फरवरी को ईडी के समक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित होना होगा। 
 
रॉबर्ट वाड्रा ने उस मामले में अग्रिम जमानत मांगी है, जिसमें उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की गिरफ्तारी पर अदालत ने 6 फरवरी तक अंतरिम रोक लगा दी थी। ये पूरा मामला लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर पर स्थित एक संपत्ति की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के आरोपों से जुड़ा है। इसका मालिकाना रॉबर्ट वाड्रा के पास है।
 
आरोप ये है कि लंदन स्थित इस संपत्ति को 19 लाख पाउंड में संजय भंडारी ने खरीदा था और 2010 में इसे इतनी ही राशि में बेच दिया गया। जबकि उन पर करीब 65,900 पाउंड खर्च किया गया था, बावजूद इसके उतने ही दामों में संपत्ति रॉबर्ट वाड्रा को बेची गई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी