बिना हाथ के चलाया तीर और जीत लिए 2 गोल्ड मेडल, जम्मू की इस लड़की ने किया कमाल (Video)

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (14:06 IST)
भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी एशियाई पैरा खेलों में एक ही सत्र में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई जिन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में शुक्रवार को शीर्ष स्थान हासिल किया। जम्मू कश्मीर की 16 वर्ष की शीतल अपने पैरों से तीर चलाती है।इससे पहले उन्होंने कंपाउंड मिश्रित वर्ग में स्वर्ण और महिला युगल में रजत जीता था।

किश्तवाड़ के दूरस्थ इलाके में सैन्य शिविर में पाई गई शीतल को भारतीय सेना ने बचपन में गोद ले लिया था। जुलाई में उन्होंने पैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में सिंगापुर की अलीम नूर एस को 144.142 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।अंकुर धामा इस सप्ताह एक ही सत्र में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख