रोमांच से भरपूर भारत-मलेशिया के बीच 3-3 से ड्रॉ हुआ सुपर चार मुकाबला

Webdunia
रविवार, 29 मई 2022 (19:22 IST)
जकार्ता:इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे हॉकी हीरो एशिया कप में भारत और मलेशिया के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला ड्रॉ में समाप्त हुआ।जीबीके एरिना में रविवार को हुए मुकाबले में भारत के लिये विष्णुकांत सिंह, संजीप जेस और सुनील सोमप्रीत ने एक-एक गोल किया जबकि राज़ी रहीम ने मलेशिया के तीनों गोल दागे।

अपने जुझारू खेल के लिये राजभर को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।इस ड्रॉ से पहले भारत ने शनिवार को हुए मुकाबले में जापान को 2-1 से शिकस्त दी थी। भारत का अगला मुकाबला 31 मई को कोरिया के खिलाफ है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख