लीग मैच का निकाला बदला, भारत ने जापान को टॉप 4 के मैच में 2-1 से हराया

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (19:07 IST)
लीग मैच में 5-2 की शिकस्त का बदला लेकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप के टॉप 4 में बेहतर शुरुआत की है। जापान को टीम इंडिया ने 2-1 से हरा दिया है।

जीबीके एरिना में हुए मुकाबले में भारत ने पहले ही क्वार्टर में गोल के साथ शुरुआत की। मैच के शुरुआती पांच मिनट में जापान भारत पर हावी रहा, लेकिन मैच के आठवें मिनट में मनजीत ने चार डिफेंडर और गोलकीपर को चकमा देते हुए भारत के लिये पहला गोल किया। इस गोल ने भारतीय टीम को अनुभव से भर दिया जो मैदान पर भी साफ़ दिख रहा था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख