UP: बलिया में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (21:26 IST)
बलिया (यूपी)। बलिया जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।ALSO READ: संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली
 
पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के निवासी गोलू राजभर ने बहला फुसलाकर पीड़िता को अगवा कर लिया था। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गोलू के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।ALSO READ: UP : कुशीनगर में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को रविवार को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया जिसने बयान दिया कि गोलू उसे अगवा कर ले गया तथा उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जिले की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी