UP Election 2022: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Webdunia
शनिवार, 1 जनवरी 2022 (22:27 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हालांकि उनकी सीट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। 
 
योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस बात का खुलासा किया है। योगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। 
 
योगी ने कहा कि पार्टी जिस सीट से कहेगी मैं विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले इस बात की चर्चा भी थी कि योगी अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस बात के सामने आने के बाद संत-महंतों ने भी इसका स्वागत किया था। 
 
पिछली बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 403 विधानसभा सीटों में से 325 सीटों पर विजय हासिल की था। ऐसे में पार्टी पर पिछला प्रदर्शन दोहराने के साथ ही सत्ता में वापसी का दबाव रहेगा। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख