क्या राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वाकई में कहा..सबको इतना उलझा दो कि कोई गरीबी पर सवाल न कर सके..

मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (12:54 IST)
हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के एक वायरल वीडियो का जिक्र किया है। दरअसल, एक न्यूज चैनल के बहस में पहुंचे सुरजेवाला ने राजे के एक वायरल क्लिप के हवाले से कहा, ‘वसुंधरा जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि सबको इतना उलझा दो कि कोई हमसे ये न पूछे कि सड़क क्यों नहीं बनी, पानी क्यों नहीं है, नौकरी क्यों नहीं है, लोग पिट क्यों रहे हैं, किसान लाचार-परेशान क्यों हैं।’

वसुंधराजी की ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि सबको इतना उलझा दो की कोई यह नहीं कहे की सड़के क्यों नहीं बनी,पानी क्यों नहीं है,नौकरी क्यों नहीं है,लोग पिट क्यों रहें हैं,किसान लाचार-क्यों है,-इतना उलझा कर सबको भ्रमित कर लेंगे।जब प्रदेश की CM ये कह रही है,तो उन्हें हार स्वीकार है! pic.twitter.com/0eFQeAJ3zD

— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 29, 2018

सच ‍क्या है?

सुरजेवाला के ट्वीट के बाद भाजपा राजस्थान ने खुद ट्वीट कर वसुंधरा के वायरल वीडियो की सच्चाई बताई। इस वीडियो में राजे कह रही हैं, ‘भाजपा ने वाकई में गरीबी हटाने का काम किया। ये कांग्रेस पार्टी 50 साल से गरीबी हटाने का नारा दे रही है, लेकिन आज तक गरीबी मिटाने का कोई काम नहीं किया। और जब इनसे पूछो तो ये कहते हैं कि गरीबी को मिटाना नहीं है। जितनी गरीबी हम करेंगे, उतना ही हमको फायदा मिलेगा। उतने ही वोट हमको मिलेंगे, क्योंकि लोगों को समय नहीं मिलेगा हमसे पूछने का कि हमको नौकरी क्यों नहीं मिली, पानी क्यों नहीं मिला, सड़क क्यों नहीं बनीं, क्योंकि वो अपने दुख में इतने घुटे हुए होंगे।

अभी तक तो कांग्रेस कार्यकर्ता ही झूठ बोल रहे थे। अब कांग्रेस के नेता सुरजेवाला भी झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस द्वारा फैलाया गया झूठ बेनकाब हो गया है। कमल पर बटन दबाकर जनता इस झूठ का मुंहतोड़ जवाब देगी। #फर्जी_कांग्रेस pic.twitter.com/nKZsyO1q1L

— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) November 29, 2018


ट्विटर पर कई अन्य लोगों ने भी ऑरिजिनल वीडियो को शेयर किया है।

Congress IT Cell sharing edited clip of Vasundhara Raje.

Here's the full video. She was talking about how Congress works. pic.twitter.com/wW5A8oWBAl

— Ankur Singh (@iAnkurSingh) November 29, 2018


हमारी पड़ताल में स्पष्ट हो गया है कि रणदीप सुरजेवाला ने जिस वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए वसुंधरा राजे पर आरोप लगाया, वो गलत था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी