बर्थडे के पहले आलिया भट्ट के साथ जोधपुर पहुंचे रणबीर कपूर, क्या शादी की कर रहे प्लानिंग?

सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (11:16 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं।

 
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जोधपुर में स्पॉट किया गया। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों अपनी शादी का वेन्यू देखने जोधपुर पहुंचे हैं। 
 
रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट करने वाले हैं। ऐसे में बर्थडे से ठीक पहले दोनों का जोधपुर ट्र‍िप स्पेशल सेलिब्रेशन का इशारा भी कर रहा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
 
इस तस्वीर में रणबीर कपूर ब्राउन लूज टी शर्ट के साथ ट्राउजर पहने हुए वहीं आलिया ग्रीन व्हाइट प्रिंट जैकेट के साथ जींस पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों ने मास्क भी लगाया हुआ है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर और डॉर्लिंग्स जैसी फिल्मों में दिखेंगी। वहीं रणबीर कपूर शमशेरा और एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी