विनीत कुमार सिंह बने पिता, पत्नी रुचिरा ने दिया बेटे को जन्म

WD Entertainment Desk

सोमवार, 28 जुलाई 2025 (11:12 IST)
फिल्म 'छावा' में कवि कलश की भूमिका निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्टर की पत्नी रुचिरा सिंह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कपल 24 जुलाई को माता-पिता बने। 
 
विनीत कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है,  its a boy our little star is here 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viineet Kumar Siingh (@vineet_ksofficial)

कपल ने कैप्शन में लिखा, भगवान की मेहरबानी हम पर बरस रही है। दुनिया हो जाओ तैयार, छोटा सिंह आ गया है और आते ही सबका दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस नन्हें से खुशी के तोहफे के लिए भगवान का धन्यवाद। रुचिरा और विनीत।
 
बता दें कि विनीत और रुचिरा शादी के तीन साल बाद पेरेंटस बने हैं। कपल ने मई 2025 में मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर प्रेगनेंसी का ऐलान किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी