निया शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे आईं नजर

रविवार, 25 जुलाई 2021 (15:59 IST)
टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा ने एकबार फिर अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। 

 
हाल ही में निया शर्मा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। वह‍ बिकिनी पहने समंदर किनारे रेत से खेलती नजर आ रही हैं। 
 
इस स्लो मोशन वीडियो के बैकग्राउंड में 'वो लम्हे' गाने की आवाज़ आ रही है। निया शर्मा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे इस वीडियो पर कमेंट करके निया की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 
निया शर्मा ने कई टीवी शोज में नजर आ चुकी है। वह एक हजारो में मेरी बहना है, इश्क में मरजावां, जमाई राजा, नागिन 4 में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में निया को म्यूजिक वीडियो 'अंखियां दा घर' में देखा गया है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी