आखिरकार सामने आया सलमान खान के बाइक राइड के पीछे का सच, चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल

सलमान खान को अक्सर ई-साइकिल पर घुमते देखा जाता है, उन्हें इसका सफर करना बेहद पसंद है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सलमान के साथ हमेशा उनके बॉडीगॉर्ड और कारो से घिरे हुए होते हैं।


हाल ही में सलमान खान अपनी आगामी फिल्म भारत के प्रमोशन के किए अपनी ई-साइकिल पर यशराज स्टूडियो जा रहे थे तभी एक शख्स ने उनका एक वीडियो निकला। इस शख्स की माने तो जब उन्होंने सलमान को सड़क पर यू जाते हुए देखा था, तो उन्होंने उनके बॉडीगार्ड से अनुमति लेने के बाद सलमान वीडियो बनाया था। 
 
लेकिन यह वीडियो सलमान को रास नहीं आया और दोनों के बीच इस बात को लेकर झड़प हो गई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सलमान खान के बॉडीगार्ड ने उनके और उनके साथी कैमरामैन के साथ दुर्व्यवहार किया था और सुपरस्टार ने उनका फोन भी छीन लिया था।

वही इस घटना के दौरान वहाँ मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि, सलमान जब सड़क पर साइकिल चला रहे थे, तभी अचानक ये दो लोग आए और उनके ठीक बगल में गाड़ी चलाने लगे। उसके बाद, वे लगातार अभिनेता का वीडियो बनाते रहे। सलमान ने इशारा किया और उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा। 
 
इतना ही नहीं, सलमान के बॉडीगार्ड और टीम के सदस्य जो उनके पीछे चल रहे थे, वे आगे आए और लोगों से तुरंत शूटिंग रोकने का अनुरोध किया। उनमें से एक लड़का कार से उतरा और उन्होंने बहाना किया जैसे कि उन्हें कार से कुछ लेना था। उसके बाद, उन्होंने फिर से वीडियो बनाना और फोटो खींचना शुरू कर दिया। 
 
जब सलमान ने यह देखा, तो उन्होंने फिर से उन्हें चेतावनी दी लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज़ कर दिया। इससे ट्रैफिक जाम भी हो रहा था और तभी सलमान आए और उनका फोन छीन लिया। लेकिन थोड़ा आगे बढ़ने के बाद सलमान ने इसे अपने बॉडीगार्ड को दे दिया, जिन्होंने उस आदमी को फोन लौटा दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी