कांगो ने क्यों लगाई AstraZeneca की वैक्सीन पर रोक, जानिए वजह...

शनिवार, 13 मार्च 2021 (08:47 IST)
किंशासा। कई यूरोपीय देशों द्वारा एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने के बाद कांगो ने भी इस कंपनी के टीके का उपयोग करने पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र के जरिए वैक्सीन की 17 लाख खुराक प्राप्त होने के मध्य अफ्रीकी देश कांगो ने सोमवार को टीकाकरण अभियान शुरू किया था।
ALSO READ: WHO ने एस्ट्राजेनेका के टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने 7 सुर 7 न्यूज चैनल से बात करते हुए शुक्रवार को कहा कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण अभियान पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर ब्रिटेन तथा स्वीडन में जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रिया एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने वाला पहला देश है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी