बार-बार ये 5 चीजें खाने की आदत बताती है कि आपके शरीर में है पोषण की कमी

स्‍वस्‍थ जीवन जीने के लिए लाइफस्‍टाइल में काफी कुछ बदलाव करना होते हैं। सबसे अहम होता है खानपान कैसा है। क्‍योंकि कहते हैं जैसा खाते हैं वैसा सोचते हैं। कई बार कुछ लोग हमेशा दावा करते हैं कि वे अब फास्‍ट फूड नहीं खाएंगे। लेकिन कुछ दिन गुजरते ही फास्‍ट फूड खाने का मन हो जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा शरीर में विटामिन, मिनरल या अन्‍य पोषक तत्‍वों की कमी की वजह से क्रेविंग होने लगती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी 5 चीजें हैं जिन्‍हें बार - बार खाने का मन करता है। किस तत्‍व की कमी से खाने की इच्‍छा होती है।  
 
1.चॉकलेट की क्रेविंग -  अक्‍सर देखा है कुछ लोग चॉकलेट के दिवाने होते हैं। वे किसी भी वक्‍त चॉकलेट खा लेते हैं। चॉकलेट की क्रेविंग शरीर में मैग्‍नीशियम की कमी को दर्शाता है। मैग्‍नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए पीनट बटर खा सकते हैं। साथ ही केला, टोफू, एवोकाडो भी मैग्‍नीशियम का अच्‍छा स्‍त्रोत है। 
 
2.चिप्‍स खाने का मन - जंक फूड के शौकीन अक्‍सर चिप्‍स खाना पसंद करते हैं। भूख लगने पर वह बाजार से एक चिप्‍स का पैकेट खाकर अपने पेट की पूर्ति कर लेते हैं। लेकिन चिप्‍स खाने की आदत शरीर में सोडियम की कमी को दर्शाता है। शरीर में सोडियम की पूर्ति करने के लिए भोजन में फल और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। लौकी,धनिया, खीरा, पत्‍तागोभी का सेवन करने से सोडियम की पूर्ति होती है। 
 
3.कॉफी पीने की इच्‍छा - कुछ लोग कॉफी के बहुत शौकीन होते हैं। वह दिन में करीब 5 बार कॉफी भी पी जाते हैं। शरीर को कैफीन की जरूरत होती है लेकिन अधिक मात्रा में पीने से नुकसान भी बेहद अधिक होता है। कॉफी की इच्‍छा बार - बार होना मतलब शरीर को कैफिन की जरूरत है। इसके बदले रात को गर्म काढ़ा भी पी सकते हैं। जिससे आपके कैफीन पीने की इच्‍छा भी शांत होगी। साथ ही इम्‍यून सिस्‍टम भी मजबूत होगा। 
 
4.कोल्‍ड ड्रिंक पीने का मन होना - कैफीन कमी होने पर भी शरीर को नुकसान होते हैं। अगर आपको कोल्‍ड ड्रिंक पीने की इच्‍छा होती मतलब कैफीन की कमी है। इस जगह पर सॉफ्ट ड्रिंक की सलाह भी सही नहीं है। ऐसे में हर्बल टी पी सकते हैं, आइस टी पी सकते हैं। जिससे आपकी कोल्‍ड ड्रिंक की क्रेविंग भी कम होगी। बता दें कि कैफीन की कमी होने पर शरीर सेरोटोनिन के स्‍तर में भी कमी आ जाती है। जिससे इंसान चिड़चिड़ा, ध्‍यान केंद्रीत करने में असमर्थ होना। जैसी समस्‍या होने लगती है। 
 
5. चीज खाने का मन - जंक फूड में हर चीज पर चीज (cheese)से सजा दिया जाता है। लेकिन चीज पेट में जम जाने पर कई तरह के दुष्‍प्रभाव पैदा करता है। खासकर लड़कियों के लिए नुकसानदायक है। चीज की भूख को शांत करने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। दरअसल चीज में अधिक मात्रा में कैल्शियम, सैचुरेटेड फैट और मैग्‍नीशियम मौजूद होता है।  
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी