INDvsNZ टेस्ट के दौरान पंत के उस घुटने में लगी गेंद जिसमें कराई थी सर्जरी, जाना पड़ा बाहर

WD Sports Desk
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (19:30 IST)
INDvsNZभारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि ऋषभ पंत के घुटने में चोट लगने के बाद सूजन आ गई है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर वापसी कर सकेगा।

पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की स्पिन गेंद को नहीं पकड़ पाए जो ‘ओवर द विकेट’ से गेंदबाजी कर रहे थे और यह उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान में उतरे।

रोहित ने कहा, ‘‘इसलिए उनके मैदान से बाहर जाने की यही वजह थी। उम्मीद है कि आज रात वह ठीक हो जाएंगे और हम उन्हें कल मैदान पर वापस देखेंगे।’’

भारतीय टीम इससे पहले घरेलू मैदान पर टेस्ट में अब तक के सबसे कम 46 रन के स्कोर पर आउट हो गई। पंत 20 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।न्यूजीलैंड की पहली पारी में जडेजा की गेंद घुटने पर लगने के बाद तुरंत टीम के फिजियोथेरेपिस्ट पंत को देखने पहुंचे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख