सपने में आने वाले सचिन ने वॉर्न के जन्मदिन पर कहा, 'बहुत जल्दी चले गए दोस्त'

Webdunia
मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (17:31 IST)

वॉर्न के सपने में आते थे सचिन

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर और शेन वॉर्न की प्रतिद्वंदिता क्रिकेट जगत की एक मशहूर दुश्मनी रही है। शेन वॉर्न ने कई बार सचिन का विकेट लिया है। लेकिन सचिन ने ज्यादातर मौकों पर वॉर्न की गेंदो पर लंबे लंबे छक्के मारे हैं। वॉर्न ने एक साक्षात्कार में कहा भी था कि उनके सपने में सचिन आते हैं।

उल्लेखनीय है कि शेर्न वार्न का थाईलैंड के कोह समुई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 52 वर्ष के थे। वॉर्न ने 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपनी प्रतिभा के दम पर वह सर्वकालिक महान लेग स्पिनर बने।

दिवंगत शेन ने अपने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैं, जो एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है और श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं 194 वनडे मैचों में 293 विकेट उनके नाम हैं।अगर आज वह जीवित होते तो उनका यह 53वां जन्मदिन होता।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख