LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

रविवार, 6 अप्रैल 2025 (07:38 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को शनिवार को अपनी मंजूरी दे दी जिसे इसी सप्ताह संसद ने पारित किया था। मुर्मू ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक-2025 को भी अपनी मंजूरी दे दी। इसके कारण स्वतंत्रता पूर्व का मुसलमान वक्फ अधिनियम अब निरस्त हो गया है। जानिए पल-पल की खबरें...


09:15 AM, 6th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनवमी पर तमिलनाडु के रामेश्वरम जाएंगे। यहां वे अरब सागर पर बने नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज है। 2.08 किमी लंबा ब्रिज रामेश्वरम (पम्बन द्वीप) को भारत की मुख्य भूमि तमिलनाडु के मंडपम से जोड़ता है।

08:39 AM, 6th Apr
देशभर में रामनवमी की धूम। चल रही है भव्‍य तैयारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोगों को रामनवमी की बधाई दी और कामना की कि यह अवसर सभी के जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए। प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु में रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी