भोपाल। इंदौर में भाजपा के 'बल्लामार' विधायक आकाश विजयवर्गीय पर भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराजगी जाहिर कर कार्रवाई करने की बात कर चुके हैं, लेकिन भाजपा का मध्य प्रदेश संगठन आकाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। कार्रवाई की बात तो दूर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह पार्टी विधायक की गुंडागर्दी पर भी कुछ नहीं बोल रहे हैं।
आज पार्टी दफ्तर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से जब मीडिया ने आकाश विजयवर्गीय को लेकर सवाल किया तो उन्होंने सवालों को अनसुना कर दिया। भाजपा विधायक पर कार्रवाई के सवाल पर राकेश सिंह सदस्यता अभियान के बारे में बताने लगे। ऐसा नहीं है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहली बार आकाश विजयवर्गीय को लेकर असहाय नजर आए।