मशहूर वकील हरीश साल्वे 68 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने

सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (14:03 IST)
Harish Salve got married for third time: भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और मशहूर वकील हरीश साल्वे (Harish Salve) ने 68 वर्ष की उम्र में लंदन में त्रिना (Trina) नाम की महिला से तीसरा विवाह किया है। उन्होंने 2020 में कैरोलिन ब्रॉसार्ड से शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी है। खास बात यह है कि साल्वे को सरकार ने हाल ही में एक राष्ट्र, एक चुनाव (One Nation, One Election) के लिए गठित समिति का सदस्य भी बनाया है। 
 
दूसरी शादी बहुत कम समय चली : जानकारी के मुताबिक साल्वे के लंदन में विवाह समारोह में नीता अंबानी, ललित मोदी समेत कई दिग्गज शामिल हुए। त्रिना से 68 साल की उम्र में शादी करने वाले साल्वे का पहल पत्नी मीनाक्षी से 2020 में तलाक हुआ था। यह शादी 38 साल चली थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम साक्षी है, जबकि छोटी का नाम सानिया है। साल्वे 2022 में ही 2020 में कैरोलिन ब्रॉसार्ड से विवाह किया था। 
 
सिर्फ एक रुपया फीस : उल्लेखनीय है कि साल्वे की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में होती है। उन्होंने 2003 में अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की थी। उनकी समय बहुत तारीफ हुई थी जब इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में भारत की ओर से कुलभूषण जाधव की पैरवी की थी। उन्होंने इसके लिए फीस के रूप में सिर्फ एक रुपया लिया था। 
हरीश साल्वे मुकेश अंबानी, रतन टाटा, वोडाफोन आदि हस्तियों और दिग्गज कंपनियों के केस लड़ चुके हैं। लंदन में रहने वाले साल्वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अदालत में पेश होते हैं। साल्वे 1 नवंबर, 1999 से 3 नवंबर 2002 तक भारत सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। मराठी परिवार से आने वाले हरीश साल्वे के पिता एनकेपी साल्वे चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं राजनेता रह चुके हैं। उनके दादा पीके साल्वे भी प्रसिद्ध क्रिमिनल लॉयर रह चुके हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (Photo Twitter) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी