Petrol Diesel Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने सोमवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में फिर बदलाव कर दिया है। इसके अनुसार आज यूपी, बिहार सहित देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बदल गई हैं। हालांकि दिल्ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में तेल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है।
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.39 और डीजल 87.45, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.98 और डीजल 88.13, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.25 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.58 और डीजल 92.42 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।