रूपा गांगुली बोलीं, पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है वह क्या गृह युद्ध से कम है

बुधवार, 1 अगस्त 2018 (12:54 IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा कि क्या उन्हें पता है कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में अवैध नागरिक रह रहे हैं। 
 
गांगुली ने ममता से सवाल किया कि आज जो पश्चिम बंगाल में हो रहा है वह क्या खून खराबे या गृह युद्ध से कम है? क्या उन्हें नहीं पता कि यहां हर रोज भाजपा कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि कि अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना बहुत जरूरी है क्योंकि वह असम की तरह अन्य राज्यों में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) बनाना चाहती है जिससे देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।
 
उन्होंने कहा था कि भाजपा ने असम में इस रजिस्टर से 40 लाख लोगों को बाहर कर दिया। अब वह बंगाल, बिहार, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं अन्य राज्य में ऐसे रजिस्टर से करोड़ों लोगों को बाहर कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए यह हथकंडे अपना रही है।
 
ममता ने कहा कि भाजपा बांग्लादेशियों के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक देश थे। 1971 तक जो भी भारत में रहा, वह उसका हिस्सा है क्योंकि उसके बाद ही बांग्लादेश बना, इसलिए उन्हें घुसपैठिया नहीं कहा जा सकता।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी