arvind kejriwal news in hindi : लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब तिहाड़ जेल प्रशासन ने आप नेता संजय सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की इजाजत नहीं दी।
संजय सिंह और भगवंत मान आज जेल में केजरवाल स मिलने वाले थे। उन्होंने इसके लिए जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी। बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मुलाकात की इजाजत नहीं दी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल प्रशासन से अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था। जिसे लेकर तिहाड़ जेल ने बुधवार को स्थिति स्पष्ट कर दी और आज मिलने की इजाजत नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर वे 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने तिहाड़ जेल की बैरक नंबर 2 में रखा गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने संबंधित मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। अदालत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध बताया था। दिल्ली सीएम इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की भी तैयारी कर रहे हैं।