नोएडा में मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 2 की हालत नाजुक

मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (22:53 IST)
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-26 में स्थित 1 निर्माणाधीन मकान में बेसमेंट की खुदाई करते समय दीवार गिर गई। इस घटना में 4 मजदूर दब गए और इनमें से 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 2 मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है।
 
पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के डी ब्लॉक में स्थित 1 मकान का निर्माण कार्य चल रहा है और मकान के बेसमेंट की खुदाई हो रही थी और इस दौरान बेसमेंट की दीवार अचानक गिर जाने से 3 महिलाओं समेत 4 मजदूर नीचे दब गए।
 
सिंह ने बताया कि इस घटना में मजदूर पुष्पाबाई और भरत पटेल की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं इस हादसे में 2 महिला मजदूर माया और रामेश्वरी की हालत गंभीर है जिनका नोएडा के 1 अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी