शाम में, स्वर्ण सिंह, मिश्री लाल यादव और राजू कुमार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर कहा कि वे भाजपा में विलय करना चाहते हैं। ये तीनों विधायक 2020 के विधानसभा चुनावों में वीआईपी के टिकट पर जीते थे।
बॉलीवुड के पूर्व सेट डिजाइनर साहनी ने नवंबर 2018 में अपनी पार्टी बनाई थी और इसके तुरंत बाद राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो गए, लेकिन 2020 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले महागठबंधन छोड़ दिया और आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उनके साथ सीटों का उचित बंटवारा नहीं कर रहे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद भाजपा के कहने पर उन्हें राजग में शामिल किया गया था। चुनावों में, उनकी पार्टी ने 4 सीटें जीतीं थी, हालांकि साहनी अपनी खुद की सीट हार गए। बहरहाल, भाजपा ने उनका समर्थन किया और उन्हें नीतीश कुमार कैबिनेट में जगह दिलाने में मदद की।(भाषा)