2022 के गुजरात चुनाव में भाजपा ने खर्च किए 209 करोड़, हवाई यात्रा पर कितना हुआ व्यय?

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (07:42 IST)
Gujarat Elections : गुजरात में 25 वर्ष से अधिक समय से सत्तारूढ़ भाजपा ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में 209 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। पार्टी ने यह जानकारी निर्वाचन आयोग को सौंपे गए विवरण में दी है।
 
पार्टी द्वारा गुजरात चुनाव पर पेश मुख्य चुनाव व्यय रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने सामान्य पार्टी प्रचार और उम्मीदवारों के वित्तपोषण पर 209.97 करोड़ रुपए खर्च किए।
 
पार्टी ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को लगभग 41 करोड़ रुपए का भुगतान किया और विमान तथा हेलीकॉप्टर के उपयोग सहित यात्रा व्यय पर 15 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए। पार्टी ने सामान्य प्रचार पर 160.62 करोड़ रुपए खर्च किए।
 
भाजपा गत दिसंबर में गुजरात में भारी जीत हासिल कर सत्ता में लौटी थी। पार्टी ने इस चुनाव में 182 में से 156 सीटें जीतीं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी