गुरुग्राम में श्मशान घाट की दीवार ढही, हादसे में 4 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 अप्रैल 2024 (07:29 IST)
Gurugram news in hindi : हरियाणा में गुरुग्राम के अर्जुन नगर इलाके में एक श्मशान घाट की दीवार गिरने से शनिवार को उसकी चपेट में आकर एक नाबालिग लड़की सहित 4 लोगों की मौत हो गई। शाम करीब 6.20 बजे हुई इस घटना में 2 लोग घायल भी हुए।

ALSO READ: चॉकलेट खाने के बाद खून की उल्टियां होने से बच्ची की मौत
पुलिस ने कहा कि मदनपुरी श्मशान घाट की देखरेख करने और प्रबंधन समिति के सदस्य फरार हैं और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
 
यह घटना शमशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। तस्वीर में, अर्जुन नगर कॉलोनी के कुछ निवासियों को शमशान घाट की चारदीवारी के पास कुर्सियों पर बैठे देखा जा सकता है, तभी अचानक दीवार गिर जाती है। उनके घर श्मशान घाट के पीछे हैं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख